Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Maharashtra : समृद्धि एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, मिनी बस-कंटेनर की भिड़ंत में 12 लोगों की मौत, 23 घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mini bus-container accident on Samriddhi Expressway in Maharashtra
मुंबई , रविवार, 15 अक्टूबर 2023 (12:52 IST)
Horrific accident on Samriddhi Expressway : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात तेज गति से आ रही एक मिनी बस ने एक कंटेनर को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई तथा 23 अन्य घायल हो गए।मृतकों में 5 पुरुष, 6 महिलाएं और एक नाबालिग लड़की शामिल है। निजी बस में 35 यात्री सवार थे।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि निजी बस में 35 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि यह हादसा जिले में एक्सप्रेसवे के वैजापुर इलाके में देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ, यह स्थान मुंबई से करीब 350 किलोमीटर दूर है।
 
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप बस ने पीछे से कंटेनर को टक्कर मार दी।
 
उन्होंने बताया कि हादसे में 12 यात्रियों की मौत हो गई। मृतकों में पांच पुरुष, छह महिलाएं और एक नाबालिग लड़की शामिल है। अधिकारी ने बताया कि 23 अन्य यात्री घायल हो गए हैं और उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गाजा में सबसे घातक युद्ध, 2,329 फिलिस्तीनियों की मौत (Live Updates)