Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नैनीताल में बड़ा हादसा, बस खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत, 26 घायल

हमें फॉलो करें नैनीताल में बड़ा हादसा, बस खाई में गिरने से 7 लोगों की मौत, 26 घायल

एन. पांडेय

नैनीताल , सोमवार, 9 अक्टूबर 2023 (22:05 IST)
Bus fell into ditch in Nainital : हरियाणा से आई एक स्कूल बस नैनीताल घूमने के बाद यहां से लौटते वक्त नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग के नलिनी में खाई में गिर जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 26 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती किया गया है। तीन महिलाओं की हालत अब भी नाजुक बताई जा रही है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही SDRF ने बचाव एवं राहत अभियान चलाया। बस (HR 39E 0724) में 30 से 33 लोग सवार थे। ये सभी हिसार, हरियाणा से नैनीताल घूमने हेतु आए हुए थे। SDRF की रेस्क्यू टीमें पोस्ट रुद्रपुर, नैनीताल व खैरना से तत्काल रेस्क्यू हेतु घटनास्थल के लिए रवाना की गईं। रात के समय हुई दुर्घटना के चलते राहत कार्यों में अंधेरे के कारण कईं परेशानियां सामने आईं।

घटनास्थल पर बस अनियंत्रित होने से लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। इस बस को एक पेड़ ने अटककर रोक दिया, अगर यह बस पेड़ से न अटकती तो दुर्घटना में मृतक संख्या का आंकड़ा और बढ़ सकता था।

SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर NDRF, स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव इकाइयों के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाते रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों के बीच बस में सवार लोगों में से 26 घायलों को रेस्क्यू कर उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया।

घटना में कुल 7 लोगों (5 महिलाएं, 1 पुरुष व 1 बच्चा) की मृत्यु हो गई, जिन्हें SDRF टीम द्वारा रोप व स्ट्रेचर की सहायता से मुख्य मार्ग तक पहुंचाकर सिविल पुलिस के सुपुर्द किया गया। बस में सवार 33 लोगों में से सात जिन लोगों की मौत हुई उनमें 1- पुष्पा, 2- संगीता, 3- ज्योति, 4- पूनम, 5- रवींद्र, 6- मनमीत (बच्चा) और बस का चालक रामेश्वर शामिल हैं।

जबकि घायलों में 1- सोनाली उम्र 26 वर्ष पुत्री सुभाष निवासी हिसार नैनी कला हरियाणा, 2- पूजा उम्र 26 पुत्री लीलू राम, 3- मोनिका उम्र-31 पत्नी प्रवीण निवासी आर्यनगर हिसार, 4- मुस्कान उम्र-21 वर्ष पुत्री सुभाष निवासी हिसार हरियाणा, 5- कमलप्रीत कौर उम्र 13 वर्ष हिसार, 6- इशिता वर्ष उम्र 5 वर्ष निवासी हिसार हरियाणा, 7- विनीता 28 वर्ष निवासी हिसार हरियाणा, 8- सोनिया 26 वर्ष निवासी हिसार, 9- अमरजीत उम्र 31 वर्ष हिसार हरियाणा, 10- रोमिला 59 वर्ष हिसार हरियाणा, 11- रोगन सिंह उम्र 34 वर्ष, 12- प्रियंका 32 वर्ष हिसार हरियाणा, 13- सुनीता 34 वर्ष हिसार हरियाणा, 14- अभिषेक पुत्र निलुराम निवासी हिसार, 15- शिवेंद्र कौर उम्र 40 वर्ष हिसार हरियाणा, 16- कपिल पुत्र हवा सिंह उम्र 36 वर्ष हिसार हरियाणा, अंकित पुत्र 17- विनोद कुमार उम्र 14 वर्ष आर्यनगर, 18- उर्मिला 35 वर्ष हिसार, 19- करीना पुत्र प्रेम कुमार उम्र 23 वर्ष हिसार, 20- सुमन उम्र 42 निवासी हिसार, 21- अंजली उम्र- 41 साल, 22- भरत सिंह उम्र 37 वर्ष, 23- बिंदु पुत्री सतवीर उम्र- 35, 24- अभिषेक पुत्र सतवीर उम्र- 27 वर्ष हिसार, 25- पंकज उम्र 25 वर्ष, 26- साधु उम्र 27 वर्ष हिसार शामिल हैं।
webdunia

चट्टान में दबे 7 शवों को SDRF ने निकाला : सीमांत धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग पर वाहन पर गिरी चट्टान में दबे 7 शवों को निकाल लिया गया। एसडीआरएफ व अन्य बचाव दस्ते ने चट्टान को काटकर शवों को निकाला। सभी मृतक न्पलच्यु गांव, पिथौरागढ़ के निवासी हैं। इनमें एक नेपाली मजदूर का शव भी मिला।

बीते 8 अक्टूबर को धारचूला-गुंजी मोटर मार्ग पर थक्ति झरने के पास एक वाहन पर चट्टान टूटने से ये सब उसके नीचे आ गये थे। दुर्घटना के बाद रात गहराने व पहाड़ से लगातार गिर रहे मलबे के कारण बचाव अभियान रोकना पड़ा। सोमवार को पुनः प्रातः से ही बचाव कार्य शुरू किया गया।

वाहन (UK 05 CA 3803) में कुल 7 लोग सवार थे। SDRF टीम ने जेसीबी द्वारा मलबा हटाए जाने के उपरांत रेस्क्यू उपकरणों का प्रयोग करते हुए वाहन के अंदर फंसे 7 लोगों के शवों को बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया।

मृतकों का विवरण 1. तुलाराम s/o धनीराम, उम्र 60 वर्ष, 2. आशु देवी W/0 तुलाराम, उम्र 57 वर्ष, 3. किशन सिंह, उम्र 36 वर्ष, 4. कुलु D/O पिरान सिंह, उम्र 13 वर्ष, 5. कशी उम्र 12 वर्ष, 6. नितिन उम्र 16 वर्ष, 7. नेपाली मजदूर, नाम-पता अज्ञात। सभी लोग निवासी न्पलच्यु गांव, पिथौरागढ़ के निवासी हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Rajasthan Election : राजस्थान विधानसभा चुनाव के प्रमुख 10 मुद्दे