Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जम्मू-कश्मीर में वाहन खाई में गिरा, 3 मजदूरों की मौत व 5 घायल

हमें फॉलो करें जम्मू-कश्मीर में वाहन खाई में गिरा, 3 मजदूरों की मौत व 5 घायल
भद्रवाह/जम्मू , शनिवार, 7 अक्टूबर 2023 (12:46 IST)
Vehicle fell into ravine: जम्मू-कश्मीर के डोडा (Doda) जिले में एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई (deep) में जा गिरा जिससे उसमें सवार 3 मजदूरों की मौत हो गई और 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक मजदूर खेलानी में वाहन में सवार हुए थे और वे मरमत इलाके में अपने घरों की तरफ जा रहे थे।
 
अधिकारियों के अनुसार यह हादसा शुक्रवार रात को करीब 10 बजकर 40 मिनट पर हुमबल गांव के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि मजदूरों को खाई से बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों और पुलिस ने एक बचाव अभियान चलाया। पुलिस के मुताबिक 3 मजदूरों मणि कुमार (31), करणजीत सिंह (40) और लाल चंद (45) की मौके पर ही मौत हो हई।
 
उसने बताया कि 5 अन्य मजदूरों को गंभीर रूप से घायल अवस्था में बाहर निकाला गया जिनका इलाज डोडा के सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में किया जा रहा है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली की वायु गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में, न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज