Publish Date: Fri, 21 Jul 2023 (19:08 IST)
Updated Date: Fri, 21 Jul 2023 (19:13 IST)
शिमला। हिमाचल प्रदेश में शिमला जिले के रोहड़ू इलाके में शुक्रवार को एक वाहन के खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई जबकि 2 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह दुर्घटना चिरगांव के खबील गांव के पास हुई जिसमें खबील पंचायत के पूर्व प्रमुख पृथ्वी राज, सत्य प्रकाश और चालक अनिल की मौत हो गई।
पुलिस ने कहा कि घायल हुए त्रिलोक और अवंतिका को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जिनमें से एक को बाद में बेहतर इलाज के लिए शिमला आईजीएमसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta