Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कर्नाटक में भीषण सड़क दुर्घटना, मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 13 लोगों की मौत

हमें फॉलो करें कर्नाटक में भीषण सड़क दुर्घटना, मिनी बस और ट्रक की टक्कर में 13 लोगों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 28 जून 2024 (09:14 IST)
हावेरी (कर्नाटक)। कर्नाटक में हावेरी जिले के ब्यादगी तालुक में शुक्रवार तड़के एक मिनी बस एक खड़े ट्रक से टकरा गई जिसके कारण कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि हादसे का शिकार हुए लोग शिवमोगा के रहने वाले थे और वे बेलगावी जिले के सवदत्ती से देवी यल्लम्मा के दर्शन के बाद तीर्थयात्रा से लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि बस चालक को नींद आ जाने के कारण यह दुर्घटना हुई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Updates: दिल्ली में हुई मूसलधार बारिश, भीषण गर्मी से मिली निजात, जानें अन्य राज्यों का मौसम