Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 15 लाख का दुर्घटना बीमा, 'फोन पे लोन' की भी सुविधा

Advertiesment
हमें फॉलो करें सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 15 लाख का दुर्घटना बीमा, 'फोन पे लोन' की भी सुविधा
, गुरुवार, 9 जून 2022 (08:39 IST)
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए 15 लाख रुपए की दुर्घटना बीमा योजना की शुरुआत की। सिन्हा ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बैंक की 'फोन पे लोन' सुविधा भी शुरू की।
 
बीमा कवर जम्मू कश्मीर बैंक की ओर से प्रदान किया जाएगा। बैंक और जम्मू-कश्मीर सरकार के बीच एक समझौते के तहत मिलने वाले प्रस्तावों के अलावा, सभी स्थायी कर्मचारियों के लिए मुफ्त समूह व्यक्तिगत बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।
 
बैंक ने बीमा कवर बढ़ाने के लिए ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के साथ अनुबंध किया है। बीमा कंपनी को सभी आवश्यक कागजात जमा करने के 15 कार्य दिवसों के भीतर दावों का निपटान करना होगा।
 
'फोन पे लोन' योजना के तहत वेतनभोगी कर्मचारी रियायती ब्याज दर पर व्यक्तिगत उपभोग ऋण और नकद ऋण सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Weather Update: उत्तर-पश्चिम, मध्यभारत में लू का प्रकोप जारी, गंगानगर और ब्रह्मपुरी में तापमान 46.2 डिग्री तक पहुंचा