Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ईरान के 2 युद्धपोत मुंबई पहुंचे, आखिर क्या है इनका भारत आने का उद्देश्य

नौसेना ने कहा कि ईरानी नौसेना के 2 जहाज आईआरआईएस बौशहर और आईआरआईएस लावन 25 से 28 फरवरी 2025 तक मुंबई की सद्भावना और प्रशिक्षण यात्रा पर हैं।

Advertiesment
हमें फॉलो करें ईरान के 2 युद्धपोत मुंबई पहुंचे, आखिर क्या है इनका भारत आने का उद्देश्य

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मुंबई , बुधवार, 26 फ़रवरी 2025 (15:54 IST)
2 Iranian warships arrive in Mumbai: नौसेना ने बुधवार को कहा कि समुद्री क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने और आपसी मित्रता को मजबूत बनाने की दिशा में एक कदम के तहत 2 ईरानी युद्धपोत फिलहाल मुंबई की सद्भावना और प्रशिक्षण यात्रा पर हैं। मंगलवार को मिशन कमांडर और दोनों जहाजों (आईआरआईएस बौशहर और आईआरआईएस लावन) के कमांडिंग अधिकारियों ने पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय में चीफ स्टाफ ऑफिसर (ऑपरेशंस) रियर एडमिरल विद्याधर हरके से मुलाकात की।
 
दोनों देशों की नौसेनाओं के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पर चर्चा : उन्होंने आपसी हितों और दोनों देशों की नौसेनाओं के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम पर चर्चा की। लगभग 220 अधिकारी कैडेटों को लेकर ए जहाज हिन्द महासागर में प्रशिक्षण मिशन पर हैं। भारतीय नौसेना ने जहाजों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
25 से 28 फरवरी 2025 तक मुंबई की सद्भावना और प्रशिक्षण यात्रा पर : भारतीय नौसेना ने कहा कि इसका नेतृत्व मिशन कमांडर कैप्टन मोहम्मद सबरी कर रहे हैं जबकि वरिष्ठ कैप्टन सैयद अली मदनी आईआरआईएस लावन की कमान संभाल रहे हैं और कमांडर हामिद बहरामियन आईआरआईएस बौशहर की कमान संभाल रहे हैं। नौसेना ने कहा कि ईरानी नौसेना के 2 जहाज आईआरआईएस बौशहर और आईआरआईएस लावन 25 से 28 फरवरी 2025 तक मुंबई की सद्भावना और प्रशिक्षण यात्रा पर हैं।(भाषा)(फोटो सौजन्य : ट्विटर)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पंजाब के मंत्री ने CBSE परीक्षा के विषयों से पंजाबी को हटाने का किया दावा, बोर्ड ने दी सफाई