Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नेपाली जैसी दिखने पर नहीं दिया 2 बहनों को पासपोर्ट

Advertiesment
हमें फॉलो करें नेपाली जैसी दिखने पर नहीं दिया 2 बहनों को पासपोर्ट
, शुक्रवार, 3 जनवरी 2020 (08:04 IST)
अंबाला। 2 बहनों को नेपाली जैसा दिखने पर पासपोर्ट जारी न किए जाने की घटना के बाद हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने गुरुवार को अधिकारियों को प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
संतोष और हिना कुछ दिन पहले चंडीगढ़ स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गई थीं लेकिन उन्हें पासपोर्ट जारी नहीं किया गया।
उनके दस्तावेज पर लिख दिया गया कि आवेदनकर्ता नेपाली दिखती हैं। बाद में उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री से संपर्क किया जिन्होंने अधिकारियों को मामले की जांच करने को कहा। अधिकारियों ने कहा है कि प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और उन्हें पासपोर्ट जल्दी ही जारी कर दिया जाएगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अब बीमा कंपनियां लाएगी स्टैंडर्ड हेल्थ पॉलिसी आरोग्य संजीवनी, जानिए इसकी 5 खास बातें...