Publish Date: Sun, 03 Jul 2022 (10:57 IST)
Updated Date: Sun, 03 Jul 2022 (16:33 IST)
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में रविवार को ग्रामीणों ने भारी हथियारों से लैस लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के 2 आतंकवादियों, जिनमें एक मोस्ट वांटेड कमांडर भी शामिल था, को काबू में कर पुलिस को सौंप दिया।
राजौरी जिले के निवासी लश्कर कमांडर तालिब हुसैन और जिले में हाल में हुए आईईडी विस्फोटों के मास्टरमाइंड तथा दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के आतंकवादी फैजल अहमद डार को रियासी के तुकसन गांव में पकड़ लिया गया था।
आतंकियों के पास से 2 एके राइफल, 7 ग्रेनेड और 1 पिस्तौल बरामद किए गए हैं। पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने ग्रामीणों को उनकी बहादुरी के लिए 2 लाख रुपए का नकद इनाम देने की घोषणा की।