Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दिल्ली के त्रिलोकपुरी में 2 लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

हमें फॉलो करें दिल्ली के त्रिलोकपुरी में 2 लावारिस बैग मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
, बुधवार, 19 जनवरी 2022 (15:42 IST)
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस समारोह से 1 सप्ताह पहले पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में बुधवार को 2 लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। इलाके की सुरक्षा सख्‍त कर दी गई है।
 
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोपहर एक बजे उन्हें त्रिलोकपुरी ब्लॉक -15 के मेट्रो पिलर संख्या 59 के पास बैग पड़े होने की सूचना मिली। पुलिस  मामले की जांच कर रही है।
 
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह गाजीपुर फूल बाजार के मुख्य दरवाजे के पास आरडीएक्स और अमोनियम नाइट्रेट भरा एक आईईडी मिला था। वह भी लावारिस बैग में था। वह विस्फोटक एक लोहे के बक्से में रखकर उसे काले रंग के बैग में रखा गया था। आईईडी को बाद में बम निरोधक दस्ते ने नियंत्रित विस्फोट तकनीक की मदद से नष्ट कर दिया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

DGCA ने निर्धारित अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों पर रोक 28 फरवरी तक बढ़ाई