Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Thursday, 10 April 2025
webdunia

मुंबई क्रूज रेव पार्टी मामले में राउरकेला के 2 युवकों को NCB ने किया गिरफ्तार

Advertiesment
हमें फॉलो करें cruise rave party
, बुधवार, 6 अक्टूबर 2021 (16:05 IST)
संबलपुर। मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मंगलवार के दिन सुपरस्टार शाहरुख खान के पुत्र आर्यन खान के साथ क्रूज रेव पार्टी में शामिल लोगों में से राउरकेला के 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों युवकों के नाम मनीष राजगरिया और अभिन्न साहू बताए गए हैं। समाचार यह भी है कि इस पार्टी में राउरकेला के कुछ और युवक भी शामिल थे।

 
एनसीबी सूत्रानुसार राउरकेला के मनीष राजगरिया के पास से 2.4 ग्राम गांजा भी जब्त किया गया है। यह भी खबर है कि मंगलवार के दिन एनसीबी ने श्रेयस नायर और अब्दुल कादिर शेख के साथ राउरकेला के मनीष और अभिन्न को गिरफ्तार किया।

इन दोनों की गिरफ्तारी के बाद अब तक कुल 16 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इन 2 युवकों की गिरफ्तारी की खबर के बाद समूचे सूबे में इस चर्चा शुरु हो गई है और माना जा रहा है कि इस मामले में ओडिशा के कुछ और लोगों की गिरफ्तारी संभव है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मैं यूपी पुलिस के वाहन में नहीं जाऊंगा, वे कुछ 'प्लानिंग' कर रहे हैं, क्या आप भी समझ रहे हैं राहुल गांधी का इशारा