Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Chhattisgarh : सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता, 5 महिला समेत 20 नक्सलियों ने किया सरेंडर

हमें फॉलो करें Chhattisgarh : सुकमा पुलिस को बड़ी सफलता, 5 महिला समेत 20 नक्सलियों ने किया सरेंडर
सुकमा , शनिवार, 9 दिसंबर 2023 (18:55 IST)
20 Naxalites surrendered in Sukma : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में 5 महिला नक्सली समेत 20 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वाले ज्यादातर नक्सली मिलिशिया सदस्य हैं तथा जगरगुंडा थाना क्षेत्र में सक्रिय थे। नक्सलियों के खिलाफ जिले में कई घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।
 
पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। सुकमा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पांच महिला नक्सली समेत 20 नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले ज्यादातर नक्सली मिलिशिया सदस्य हैं तथा जगरगुंडा थाना क्षेत्र में सक्रिय थे।
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सलियों ने पूना नर्कोम अभियान (नई सुबह, नई शुरुआत) से प्रभावित होकर तथा माओवादी नेताओं के भेदभावपूर्ण व्यवहार से तंग आकर हिंसा का मार्ग छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया है।
 
उन्होंने बताया कि नक्सलियों के खिलाफ जिले में कई घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को राज्य सरकार की पुनर्वास नीति के तहत सहायता प्रदान की जाएगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शिवराज सिंह ने कहा- सभी को राम राम... क्‍या वे समझ गए हैं?