Webdunia - Bharat's app for daily news and videos

Install App

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाराष्ट्र के जंगलों में मुठभेड़ में 26 नक्सली ढेर, 3 पुलिसकर्मी घायल

हमें फॉलो करें webdunia
शनिवार, 13 नवंबर 2021 (21:15 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस के साथ शनिवार को हुई मुठभेड़ में कम से कम 26 नक्सलियों की मौत हो गई। महाराष्ट्र का पूर्वी जिला गढ़चिरौली मुंबई से 900 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित है।
 
जिला पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने कहा कि हमें जंगल से अभी तक 26 नक्सलियों के शव मिले हैं।  गोयल ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौम्या मुंडे के नेतृत्व में सी-60 पुलिस कमांडो दल ने सुबह कोर्ची के मर्दिनटोला वन क्षेत्र में तलाश अभियान शुरू किया था। इसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।
 
सूत्रों के अनुसार मारे गए नक्सलियों की पहचान का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन मृतकों में नक्सलियों के एक प्रमुख नेता के भी शामिल होने का संभावना है।
 
अधिकारियों ने पहले बताया था कि मुठभेड़ में 4 पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से नागपुर ले जाया गया है। यह जिला छत्तीसगढ़ की सीमा से सटा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली में वायु प्रदूषण से हाहाकार, CM केजरीवाल ने बुलाई बैठक, लगाए कई प्रतिबंध