Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दंतेवाड़ा में मुठभेड़, 15 लाख का इनामी नक्सली ढेर

Advertiesment
Naxalite
गुमला। गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र में कोचागानी के जंगलों में गुरुवार की सुबह नक्सलियों के साथ हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 15 लाख रुपए के इनामी नक्सली बुद्धेश्वर उरांव को मार गिराया।

गुमला के पुलिस अधीक्षक एचपी जनार्दन ने बताया कि गुमला सदर थाना क्षेत्र के कोचागानी जंगल में आज सुबह लगभग साढ़े 8 बजे पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने इस खूंखार नक्सली को मार गिराया। उन्होंने कहा कि पूरी कार्रवाई एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

उन्होंने कहा कि गुमला पुलिस नक्सलियों के खात्मे तक अपना नक्सल विरोधी अभियान जारी रखेगी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नक्सली आत्मसमर्पण कर दें अन्यथा इसी तरह पुलिस के साथ मुठभेड़ में वे मारे जाएंगे अथवा गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे।

जनार्दन ने कहा कि मारा गया नक्सली बुद्धेश्वर उरांव है जिस पर सरकार ने 15 लाख रुपए का इनाम रखा था। यह पुलिस के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है क्योंकि इसी के संरक्षण में क्षेत्र में नक्सलियों की गतिविधियां चल रही थीं। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सली के पास से एक एके-47, एक इंसास राइफल, बड़ी संख्या में गोलियां और काफी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान जारी है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सपा के कार्यक्रम में 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगने का आरोप, SP ने दिया जांच का आदेश