Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

महाराष्‍ट्र पुलिस को बड़ी सफलता, गढ़चिरौली के जंगलों में 13 नक्सली ढेर

हमें फॉलो करें महाराष्‍ट्र पुलिस को बड़ी सफलता, गढ़चिरौली के जंगलों में 13 नक्सली ढेर
, शुक्रवार, 21 मई 2021 (10:55 IST)
गढ़चिरौली। नक्सलियों के खिलाफ महाराष्ट्र पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। गढ़चिरौली के एटापल्ली जंगल में नक्सलियों और पुलिस के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। जंगल में नक्सिलयों के छिपे होने की सूचना के बाद पुलिस ने यह अभियान शुरू किया था।
 
गढ़चिरौली के पुलिस उप-महानिरीक्षक संदीप पाटिल ने बताया कि यह मुठभेड़ एटापल्ली के कोटमी के पास जंगल में सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। उन्होंने बताया कि तब वहां नक्सली एक बैठक के लिए एकत्र हुए थे।

पाटिल ने बताया कि विशिष्ट सूचना के आधार पर पुलिस के दल और सी-60 कमांडो ने जंगल में खोज अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने पुलिस दल को देखा और गोलीबारी शुरू कर दी। सी-60 कमांडो ने जवाबी कार्रवाई की जिसमें 13 नक्सली मारे गए।

गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक अंकित गोयल ने बताया कि मुठभेड़ करीब एक घंटे तक चली। शेष नक्सली घने जंगल में भाग निकले। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। खोज अभियान अभी जारी है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Coronavirus Live : नहीं थम रहा मौतों का आंकड़ा, बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2,59,591 नए केस, 4,209 की गई जान