Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बच्चों ने गेंद समझकर उठाया बम, धमाके में 3 बच्चे घायल, एक की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें बच्चों ने गेंद समझकर उठाया बम, धमाके में 3 बच्चे घायल, एक की मौत
, बुधवार, 23 फ़रवरी 2022 (18:06 IST)
पश्चिम बंगाल के बीरभूम स्थित मैदान में खेल रहे बच्चों ने एक बम को गेंद समझकर उठा लिया। बच्चों ने जैसे ही बम को उठाया तो जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में 4 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें एक बच्‍ची की मौत हो गई।

खबरों के अनुसार, घटना पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के एक मैदान की है। जहां आज दोपहर के वक्त खेल रहे बच्चों ने बम को गेंद समझकर हाथों में उठा लिया था। बाद में उसमें धमाका होने से 3 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए और एक बच्‍ची की मौत हो गई।

धमाके की आवाज सुनते ही वहां इकट्ठा हुए लोगों ने सभी घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रूस-यूक्रेन संकट से भारत में फूटेगा महंगाई बम, आग उगलेंगे तेल के दाम