Publish Date: Sun, 08 May 2022 (16:17 IST)
Updated Date: Sun, 08 May 2022 (16:22 IST)
बिहार के सुपौल में शुक्रवार की शाम को भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रक और कार की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
खबरों के अनुसार, यह हादसा सुपौल में एनएच-57 पर किशनपुर थाना इलाके के इटहरी गांव के पास हुआ। यहां ट्रक और कार की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई है। कार में सवार ये सभी लोग नेपाल से मुजफ्फरपुर जा रहे थे।
गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। मृतक में एक 14 साल का बच्चा भी शामिल है। वन-वे के कारण कार ड्राइवर ने सामने से आ रहे ट्रक में टक्कर मार दी।