Publish Date: Mon, 28 Oct 2024 (14:40 IST)
Updated Date: Mon, 28 Oct 2024 (14:44 IST)
Manipur News: इंफाल वैली (Imphal Valley) में स्थित विभिन्न उग्रवादी संगठनों के 3 सदस्यों को जनता से वसूली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि कांगलेई यावोल कन्ना लुप (केवाईकेएल), कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (Noyon) और कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (पीपुल्स वॉर ग्रुप) के 1-1 उग्रवादी को रविवार को मणिपुर के इंफाल वेस्ट और बिष्णुपुर जिलों से गिरफ्तार किया गया।
बयान के अनुसार केवाईकेएल और केसीपी (नोयोन) संगठनों के उग्रवादियों की पहचान क्रमश: थोंगम नाओबा मेइती (21) और हुइद्रोम प्रभास सिंह उर्फ नोनिल (23) के रूप में की गई है। एक अन्य उग्रवादी की पहचान केसीपी (पीपुल्स वॉर ग्रुप) के ओइनम अमर सिंह उर्फ जॉय (47) के रूप में की गई है। उसे बिष्णुपुर जिले से गिरफ्तार किया गया। बयान में कहा गया है कि ये उग्रवादी आम जनता तथा व्यापारियों से कथित तौर पर वसूली में शामिल थे।(भाषा)(सांकेतिक चित्र)
Edited by: Ravindra Gupta