Publish Date: Fri, 04 Mar 2022 (22:20 IST)
Updated Date: Fri, 04 Mar 2022 (22:22 IST)
उत्तर प्रदेश के मऊ में 2 बसों के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भयंकर थी कि बस एक-दूसरे में जा घुसी।
खबरों के अनुसार, यह भीषण दुर्घटना मऊ जिले के हलधरपुर क्षेत्र में हुई। जहां बसों के बीच आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई, जिसमें 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई और करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
मृतकों की शिनाख्त की जा रही है और उसके अनुसार पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है।पुलिस प्रशासन ने किसी तरह से मशीन से कटवाकर बस को अलग किया, तब जाकर फंसे घायल लोग बाहर निकल पाए।