Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राजनांदगांव में मुठभेड़, 4 नक्सली ढेर, 1 पुलिस कर्मी शहीद

हमें फॉलो करें राजनांदगांव में मुठभेड़, 4 नक्सली ढेर, 1 पुलिस कर्मी शहीद
, शनिवार, 9 मई 2020 (09:40 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित राजनांदगांव जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 2 महिला नक्सलियों समेत 4 नक्सली मारे गए हैं। मुठभेड़ में एक पुलिस उप निरीक्षक शहीद हो गया।

दुर्ग क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने शनिवार को बताया कि राजनांदगांव जिले के मानपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों समेत चार नक्सली मारे गए। इस घटना में मदनवाड़ा थाना प्रभारी एवं पुलिस उप निरीक्षक श्याम किशोर शर्मा शहीद हो गए हैं।

सिन्हा ने बताया कि क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की सूचना के बाद शुक्रवार को सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था। दल जब मानपुर थाना क्षेत्र के परदौनी गांव के जंगल था, तब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ के दौरान थाना प्रभारी शर्मा शहीद हो गए।

उन्होंने बताया कि कुछ देर तक दोनों ओर से गोलीबारी के बाद नक्सली वहां से फरार हो गए। बाद में जब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली, तो वहां दो महिला नक्सलियों समेत चार नक्सलियों के शव, एक एके 47, एक एसएलआर तथा दो अन्य हथियार बरामद हुए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहीद पुलिस अधिकारी की पार्थिव देह को राजनांदगांव जिला मुख्यालय लाया जा रहा है। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Corona Live Updates : भारत में कोरोना संक्रमण के 59,662 मामले, 1981 की मौत