Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तेलुगु की मशहूर न्यूज एंकर ने किया सुसाइड, कमरे में पंखे से झूलता मिला शव

Advertiesment
हमें फॉलो करें News Anchor

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

हैदराबाद , रविवार, 29 जून 2025 (21:00 IST)
हैदराबाद में एक प्रमुख तेलुगु समाचार चैनल की 40 वर्षीय पत्रकार और समाचार प्रस्तुतकर्ता (एंकर) ने हैदराबाद स्थित अपने घर पर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। स्वेच्छा वी. का शव शुक्रवार रात को उनके घर में पंखे से लटका मिला। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, महिला पत्रकार के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है, जिसमें उन्होंने एक व्यक्ति को अपनी बेटी की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामाराव ने पत्रकार की मौत पर शोक व्यक्त किया।
 
उन्होंने ‘एक्स’ पर अपने एक पोस्ट में लिखा, ‘‘स्वेच्छा वोटारकर के दुर्भाग्यपूर्ण मौत की खबर से दुख हुआ। वह एक निडर पत्रकार, लेखिका और तेलंगाना की समर्पित नागरिक थीं। मेरे पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं।’’
रामाराव ने लिखा कि जो भी यह पढ़ रहे हों, उनसे कहना चाहता हूं। अगर कभी जीवन कठिन लगे तो संकोच नहीं करें, किसी पेशेवर से संपर्क करें। जीवन जीने के लिए है और मदद हमेशा उपलब्ध है। भाषा Edited by : Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Russia-Ukraine war : रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही, दागे 477 ड्रोन और 60 मिसाइल, अमेरिका का F-16 भी हुआ क्षतिग्रस्त