Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

अमृतसर में BSF कर्मी ने साथियों पर चलाई गोलियां, 5 जवानों की मौत

हमें फॉलो करें अमृतसर में BSF कर्मी ने साथियों पर चलाई गोलियां, 5 जवानों की मौत
, रविवार, 6 मार्च 2022 (14:09 IST)
नई दिल्ली/अमृतसर। एक दिल दहला देने वाले घटनाक्रम में पंजाब के अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के शिविर में एक कर्मी ने रविवार को गोलीबारी कर दी। इसमें बीएसएफ के कम से कम 5 कर्मियों की मौत हो गई।
 
यह घटना भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अटारी-वाघा सीमा क्रॉसिंग से करीब 20 किलोमीटर दूर खासा इलाके में बल के भोजनालय में हुई। जिन कर्मियों की मौत हुई, उनमें गोलीबारी करने वाला जवान भी शामिल है।
 
बताया जा रहा है कि इस दौरान एक कर्मी घायल भी हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

INDvsPak : महिला विश्व कप में भारत की बड़ी जीत, पाकिस्तान को 107 रनों के हराया