Publish Date: Tue, 23 Nov 2021 (10:30 IST)
Updated Date: Tue, 23 Nov 2021 (10:34 IST)
धनबाद। झारखंड के धनबाद में एक तेज रफ्तार कार पुल से निचे गिर गई। इस भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार तेज थी और इसी वजह से चालक के कार से अपना नियंत्रण खो दिया। कार 100 मीटर नीचे गिरने से कार के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में दो पुरुष, दो महिला और एक बच्चा है।
पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि 2 मृतकों की पहचान उनके पास मिले आधार कार्ड के आधार पर की गई है।