Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मिजोरम में भारी बारिश के बीच 5 मकान और होटल ढहे, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

Advertiesment
हमें फॉलो करें 5 houses and hotel collapsed amid heavy rains in Mizoram

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

आइजोल , शनिवार, 31 मई 2025 (12:41 IST)
Heavy rains in Mizoram: दक्षिणी मिजोरम के लॉन्गतलाई शहर (Lawngtlai town) में भारी बारिश (Heavy rains) के कारण हुए भूस्खलन में 5 मकान और एक होटल के ढह जाने से कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 10.30 बजे लॉन्गतलाई के बाजार वेंग और चांदमारी इलाकों के सीमावर्ती इलाके में भूस्खलन की चपेट में आने से मकान और होटल ढह गए।ALSO READ: Weather Update: मई में वर्षा ने तोड़ा 27 सालों का रिकॉर्ड, IMD का उत्तर पूर्व में बारिश का अलर्ट
 
कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका : उन्होंने कहा कि होटल में ठहरे म्यांमार के कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि लॉन्गतलाई जिले के सबसे बड़े नागरिक समाज संगठन 'यंग लाई एसोसिएशन' (वाईएलए) के स्वयंसेवकों के साथ-साथ राज्य आपदा मोचन बल (एसआरडीएफ) और तीसरी भारतीय रिजर्व बटालियन के कर्मी बचाव अभियान में जुटे हैं।ALSO READ: Weather Update: दिल्ली NCR में तेज बारिश की संभावना, राजस्थान में लू का अलर्ट
 
उन्होंने कहा कि घटना की विस्तृत जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। पूर्वोत्तर राज्य में शुक्रवार से मूसलधार बारिश हो रही है जिसके कारण कई स्थानों पर भूस्खलन और चट्टानें गिरने की घटनाएं हुई हैं।(भाषा)(प्रतीकात्मक चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

LIVE: पीएम मोदी ने इंदौर मेट्रो को दिखाई हरी झंडी, देवी अहिल्या को इस तरह किया याद