Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाराबंकी में गणेश विसर्जन के दौरान महिला समेत 5 डूबे

Advertiesment
हमें फॉलो करें बाराबंकी में गणेश विसर्जन के दौरान महिला समेत 5 डूबे
, रविवार, 19 सितम्बर 2021 (20:03 IST)
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी जिले के मसौली इलाके में रविवार को गणेश विसर्जन के दौरान कल्याणी नदी में एक महिला की मृत्यु हो गई, जबकि परिवार के 4 सदस्य डूब गए, जिनकी तलाश जारी है।

पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद के अनुसार मसौली क्षेत्र सहादतगंज निवासी 55 वर्षीय नारायण धर पांडे ने अपने घर गणेश प्रतिमा की स्थापना की थी। आज नारायण धर पांडे अपने परिवार के सदस्यों के साथ गणेश प्रतिमा का विसर्जन कल्याणी नदी में करने आए थे।

उन्होंने बताया कि मूर्ति विसर्जन करते समय श्री पांडे का पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गए उनको गिरता देख नीलेश (35) मुन्नी (55) धर्मेंद्र (20) और 18 वर्षीय सूरज उन्हें बचाने के लिए नदी में कूद गए और तेज बहाव के कारण सभी लोग नदी में डूब गए।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने गोताखोरों की मदद से डूबे लोगों की खोज की जा रही है। उन्होंने बताया कि मुन्नी देवी का शव बरामद कर लिया गया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 8 की मौत, 7 गंभीर घायल