Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Punjab: तरन तारन में मकान की छत गिरी, एक परिवार के 5 सदस्यों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Punjab: तरन तारन में मकान की छत गिरी, एक परिवार के 5 सदस्यों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

तरन तारन (पंजाब) , शनिवार, 1 मार्च 2025 (12:19 IST)
5 members killed: पंजाब के तरन तारन जिले में शनिवार तड़के एक मकान की छत गिरने से एक परिवार के 5 सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना तड़के करीब 4.30 बजे पंडोरी गोला गांव में हुई।ALSO READ: कोटा में एक और सुसाइड, पंखे से लटका मिला NEET स्टूडेंट का शव, 2024 में 17 ने लगाया था मौत को गले
 
मकान की स्थिति खराब थी : पुलिस के अनुसार मकान की स्थिति खराब थी और छत पर कुछ बेकार सामग्री रखी हुई थी जिसके वजन के कारण वह ढह गया। घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान गोबिंदा (40), उसकी पत्नी अमरजीत कौर (36), उनके 3 नाबालिग बच्चों गुरबाज सिंह (14), गुरलाल (17) और बेटी एकम (15) के रूप में हुई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा फैसला, मई में बंद हो जाएगा स्काइप