Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पश्चिम बंगाल में रूपनारायण नदी में नाव पलटने से 5 लोग लापता

हमें फॉलो करें पश्चिम बंगाल में रूपनारायण नदी में नाव पलटने से 5 लोग लापता

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2024 (11:30 IST)
Boat capsizes in West Bengal: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में रूपनारायण नदी में एक नाव पलटने के बाद 5 लोग लापता हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। हावड़ा जिले के बेलगछिया, शिबपुर और बगनान से 19 लोगों का एक समूह पिकनिक के लिए पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दासपुर के त्रिबेनी पार्क गया था। जब समूह गुरुवार की रात वापस लौट रहा था तो बीच नदी में उनकी नाव पलट गई।
 
पुलिस ने बताया कि लोगों की चीखें सुनने के बाद बाद अन्य नावें घटनास्थल पर पहुंचीं और जितने संभव हो सके, उतने लोगों को बचाया। घटना में 5 लोग लापता हैं जिनके लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
 
हावड़ा की जिलाधिकारी दीपाप्रिया पी. ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद 2 आपदा प्रबंधन दलों और सिविल सुरक्षाकर्मियों को बचाव कार्य में लगाया गया। पुलिस अधीक्षक स्वाति भंगालिया ने कहा कि बचाव कार्य जारी है। अधिकारियों ने बताया कि घटना में बचाए गए लोगों में से कुछ को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Pakistan Election : पाकिस्तान के चुनाव में इमरान की पार्टी के समर्थन वाले उम्मीदवारों का चौंकानेवाला प्रदर्शन