Publish Date: Sat, 09 Apr 2022 (11:32 IST)
Updated Date: Sat, 09 Apr 2022 (11:41 IST)
औरंगाबाद (बिहार)। बिहार के औरंगाबाद जिले से एक दर्दनाक घटना में एकसाथ 6 लड़कियों ने जहर खा लिया। जहर खाने के बाद 3 लड़कियों की मौत हो गई और 3 लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। औरंगाबाद जिले के कासमा इलाके में शुक्रवार की देर शाम 6 सहेलियों के एकसाथ जहर खाने के मामले से हड़कंप मचा है।
बताया जाता है कि सभी 6 लड़कियों सहेलियां थीं। इनमें से एक लड़की का अपने ही रिश्तेदार से प्रेम-प्रसंग चल रहा था लेकिन लड़के ने शादी से इंकार कर दिया तो पहले उस लड़की ने जहर खाया और बाद में उसकी 5 सहेलियों ने भी जहर खा लिया। 3 की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 को गंभीर हालत में मगध मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज कर रहे डॉक्टरों के मुताबिक तीनों लड़कियों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।