Publish Date: Fri, 12 Jan 2018 (14:44 IST)
Updated Date: Fri, 12 Jan 2018 (14:47 IST)
मेदिनीनगर (झारखंड)। पलामू जिले में मेदिनीनगर इलाके के एक निजी नर्सिंग होम में एक महिला के 6 नवजात शिशुओं की जन्म के कुछ मिनटों बाद ही मौत हो गई।
गढ़वा जिले के खारसोता गांव की निवासी सरिता देवी 5 माह की गर्भवती थी। उसे गुरुवार को प्रसव पीड़ा के बाद एक स्थानीय नर्सिंग होम लाया गया था। नर्सिंग होम के एक सूत्र ने बताया कि सरिता देवी ने 3 लड़कों और 3 लड़कियों को जन्म दिया था।
उसने बताया कि समय से पूर्व जन्मे 6 शिशुओं में से 1 भी जीवित नहीं बच पाया। नर्सिंग होम के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक उसके स्वास्थ्य सुधार की पूरी कोशिश कर रहे हैं। (भाषा)