Gujarat News : गुजरात के खेडा जिले में बुधवार शाम एक ही परिवार के 6 सदस्य नदी में डूब गए, जिनमें अधिकतर किशोर चचेरे भाई-बहन थे। यह घटना कनीज गांव में हुई। सभी छह शव निकाल लिए गए हैं। 6 मृतकों में से 2 कनीज गांव के निवासी थे और 4 उनके रिश्ते के भाई-बहन थे जो अहमदाबाद से उनसे मिलने आए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद महेमदाबाद पुलिस और दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और एक बचाव अभियान शुरू किया।
यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना कनीज गांव में हुई। खेडा के पुलिस अधीक्षक राजेश गढिया ने बताया, छह व्यक्ति जो 14-21 वर्ष की आयु के भाई-बहन या रिश्ते के भाई-बहन थे- मेश्वो नदी में नहाने गए थे, जिसमें वे डूब गए। इनमें चार लड़कियां और दो लड़के थे।
उन्होंने कहा, सभी छह शव निकाल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि छह मृतकों में से दो कनीज गांव के निवासी थे और चार उनके रिश्ते के भाई-बहन थे जो अहमदाबाद से उनसे मिलने आए थे। अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद महेमदाबाद पुलिस और दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और एक बचाव अभियान शुरू किया। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour