sawan somwar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आंध्रप्रदेश में बड़ा हादसा, ग्रेनाइट खदान में गिरी चट्टान, 6 प्रवासी मजदूरों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें 6 migrant workers died in granite mine accident in Andhra Pradesh

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

बल्लीकुरवा (आंध्र प्रदेश) , रविवार, 3 अगस्त 2025 (19:49 IST)
Granite mine accident csse : आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में रविवार को ग्रेनाइट की एक खदान में बड़ा हादसा हुआ जिसमें भारी चट्टान गिरने से 6 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई और 3 अन्य घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब साढ़े 10 बजे उस समय हुआ जब खदान में 10 से 15 मजदूर खनन कार्य में लगे हुए थे। सभी पीड़ित ओडिशा के निवासी हैं। संदेह है कि पानी रिसाव के कारण चट्टान खिसकी और हादसा हुआ। घटनास्थल पर कोई विस्फोट या भूकंपीय गतिविधि नहीं हुई थी। फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। हादसे के बाद तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर शोक जताया।
 
पुलिस के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब साढ़े 10 बजे उस समय हुआ जब खदान में 10 से 15 मजदूर खनन कार्य में लगे हुए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, सभी पीड़ित ओडिशा के निवासी हैं। हमें संदेह है कि पानी रिसाव के कारण चट्टान खिसकी और हादसा हुआ। घटनास्थल पर कोई विस्फोट या भूकंपीय गतिविधि नहीं हुई थी। फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।
मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने जताया शोक : हादसे के बाद तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया जिसमें खनन विभाग के अधिकारी भी पुलिस के साथ शामिल हुए। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर शोक जताया। नायडू ने कहा, मैंने अधिकारियों से बात कर घायलों को चिकित्सा सुविधा देने और हादसे के पीछे के कारणों की विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
वाईएसआरसीपी प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी हादसे पर दुख व्यक्त किया। रेड्डी ने कहा, यह अत्यंत हृदयविदारक घटना है। ये मजदूर अपने परिवारों के लिए मेहनत करते हुए जान गंवा बैठे। रेड्डी ने सरकार से घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा देने और मृतकों के परिजनों को त्वरित सहायता प्रदान करने की अपील की। (भाषा)
(File Photo) 
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पंजाब में खोले जाएंगे 200 नए 'आम आदमी क्लीनिक', मुख्यमंत्री भगवंत मान ने किया ऐलान