Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यौन संबंध बनाने के दौरान 61 वर्षीय शख्स की मौत, मुंबई में महिला को लेकर पहुंचा था होटल

हमें फॉलो करें यौन संबंध बनाने के दौरान 61 वर्षीय शख्स की मौत, मुंबई में महिला को लेकर पहुंचा था होटल
, सोमवार, 23 मई 2022 (19:29 IST)
मुंबई। मुंबई के एक होटल में सोमवार सुबह अपने पार्टनर के साथ यौन संबंध बनाने के दौरान एक 61 वर्षीय शख्स बेहोश हो गया और बाद में अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि मौत के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। 
 
अधिकारी के मुताबिक, व्यक्ति सुबह करीब 10 बजे 40 वर्षीय महिला के साथ उपनगर कुर्ला के एक होटल में पहुंचा। महिला के बारे में उसने दावा किया कि वह उसकी प्रेमिका है। उन्होंने बताया कि कुछ वक्त बाद महिला ने होटल के रिसेप्शन को सूचित किया कि व्यक्ति बेहोश हो गया है और कोई जवाब नहीं दे रहा है।
 
कुर्ला थाने के अधिकारी ने बताया कि होटल के कर्मचारियों ने फौरन स्थानीय पुलिस को सूचित किया जो बुजुर्ग शख्स को सायन में स्थित नगर निकाय के अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला को बाद में कुर्ला थाने लाकर पूछताछ की गई। अधिकारी के मुताबिक, व्यक्ति वर्ली का रहने वाला है और एक निजी कंपनी में काम करता है।
 
उन्होंने महिला के हवाले से कहा कि यौन संबंध बनाने के दौरान व्यक्ति ने शराब पीने की कोशिश की लेकिन वह बेहोश हो गया। अधिकारी ने बताया कि शुरुआती सूचना के आधार पर, हमने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट दर्ज की है और मौत के सटीक कारण के बारे में जानकारी के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं और यह भी पता लगा रहे हैं कि क्या उसने पहले कोई गोली खाई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बाइडन की चीन को चेतावनी, ताइवान पर हमला किया तो सैन्य दखल देगा US