Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

62 साल के बुजुर्ग ने 'मानव बम' बन पत्नी को ही उड़ा दिया, दोनों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें 62 साल के बुजुर्ग ने 'मानव बम' बन पत्नी को ही उड़ा दिया, दोनों की मौत
, बुधवार, 6 अक्टूबर 2021 (13:46 IST)
आइजॉल। मिजोरम के लुंगलेई शहर में मंगलवार की दोपहर में हुए एक बम धमाके से हड़कंप मच गया। दरअसल, 62 साल के एक बुजुर्ग ने खुद को और अपनी पूर्व पत्नी को बम से उड़ा लिया। प्रथम दृष्टया यह मामला आपसी मतभेद का बताया जा रहा है। 
 
यह इलाका म्यांमार और बांग्लादेश की सीमाओं से लगे लुंगलेई शहर का है। धमाके की खबर सुनकर सुरक्षाबल भी अलर्ट हो गए थे। मरने वाले दोनों ही बुजुर्ग हैं। धमाके के बाद पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि पति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी ने विस्फोट के लिए जिलेटिन का प्रयोग किया था। 
 
पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान 62 साल के रोहमिन्गलियाना के तौर पर हुई है। महिला (61) का नाम तलांग थियांगलिमि बताया गया है। आरोपी महिला का दूसरा पति था। दोनों ही एक साल से अलग-अलग रह रहे थे। एक महीने ही दोनों का तलाक हुआ था। घटना चन्मारी लेंग स्थित मार्केट एरिया की है, जहां बुजुर्ग महिला सब्जी की दुकान लगाती थी। उसकी बेटी भी पास में ही एक अलग स्टाल लगाती थी।
 
बताया जा रहा है कि आरोपी ने रोहमिंगलियाना ने दुकान पर आकर महिला से एक लोकल सिगरेट रोल कर देने को कहा। इस पर महिला ने आपत्ति जताई। आरोपी ने कुछ समय बाद सिगरेट जलाई और इससे पहले कोई कुछ समझ पाता वह अपनी पूर्व पत्नी से लिपट गया और धमाका हो गया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लखीमपुर कांड, आज शाम तक हो सकता है अजय मिश्रा का इस्तीफा