Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

झारखंड के लातेहार में हुआ बड़ा हादसा, डूबने से 7 लड़कियों की मौत

हमें फॉलो करें झारखंड के लातेहार में हुआ बड़ा हादसा, डूबने से 7 लड़कियों की मौत
, शनिवार, 18 सितम्बर 2021 (16:05 IST)
लातेहार। झारखंड के लातेहार में एक बड़ा हादसा हो गया है। करमा विसर्जन के दौरान जिले के बालूमाथ में पानी में डूबने से 7 लड़कियों की मौत हो गई। यह घटना बालूमाथ थाना इलाके के शेरेगाड़ा ग्राम के मननडीह टोला की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करमा डाल विसर्जन के दौरान 7 लड़कियां डूब गईं। इन लड़कियों की उम्र 10 से 20 वर्ष तक बताई जा रही है।

 
सूचना मिलने पर बालूमाथ पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से गांव में कोहराम मच गया है। इन मृतकों में से 3 आपस में सगी बहनें थीं। मननडीह टोला निवासी अकलू गंझू की बेटियां थीं। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार टोरी-बालूमाथ-शिवपुर रेलवे लाइन निर्माण के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में लड़कियां करमा डाल का विसर्जन करने गई थीं। इस दौरान ये हादसा हो गया। जब तक लड़कियों को बाहर निकाला गया, तब तक 4 लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Live Updates : विधायक दल की बैठक से पहले इस्तीफा दे सकते हैं अमरिंदर सिंह