Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

dengue in jharkhand: झारखंड में डेंगू के 70 नए मामले आए सामने

हमें फॉलो करें dengue in jharkhand: झारखंड में डेंगू के 70 नए मामले आए सामने
रांची , शनिवार, 7 अक्टूबर 2023 (11:06 IST)
dengue in jharkhand: झारखंड में एक दिन में डेंगू के 70 नए मामले दर्ज किए गए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के मुताबिक शुक्रवार को 373 लोगों के रक्त के नमूनों की जांच की गई जिनमें से 70 लोग डेंगू से पीड़ित पाए गए।
 
बुलेटिन के अनुसार झारखंड के गिरिडीह जिले में सबसे ज्यादा 33 मामले दर्ज किए गए हैं जबकि पूर्वी सिंहभूम और देवघर में क्रमश 16 और 12 मामले सामने आए हैं। साल 2023 में 1 जनवरी से 6 अक्टूबर तक झारखंड में डेंगू के 1,827 मामले दर्ज किए गए हैं जबकि इस अवधि में बीमारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 6 है।
 
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि सभी 6 मौतें पूर्वी सिंहभूम जिले में हुई हैं। उन्होंने बताया कि इस अवधि में 15,661 लोगों के रक्त के नमूनों की जांच की गई। अधिकारी के मुताबिक इसी तरह शुक्रवार को चिकनगुनिया की जांच के लिए 59 लोगों के रक्त के नमूने लिए गए, लेकिन किसी में भी संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पीएम मोदी ने दी एशियाई खेलों में 100 पदक होने पर बधाई, 10 अक्टूबर को करेंगे स्वागत