Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, 8 लोगों की मौत, 20 अन्य घायल

Advertiesment
road accident
हैदराबाद। तेलंगाना के कामारेड्डी जिले में रविवार शाम एक लॉरी और एक छोटे (मिनी) ट्रक की टक्कर होने से 6 महिलाओं सहित 8 व्यक्तियों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।

कामारेड्डी जिले के पुलिस अधीक्षक बी श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि यह दुर्घटना येलारेड्डी मंडल में शाम करीब पांच बजे हुई, जब लॉरी के चालक ने सड़क पर विपरीत दिशा की ओर अपना वाहन मोड़ दिया और मिनी ट्रक को टक्कर मार दी।
webdunia
उन्होंने बताया कि इस कारण से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनमें से एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने कहा, मामले की जांच जारी है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली पहुंचीं नवनीत राणा, कहा- मुझे किसी से डर नहीं लगता, उद्धव का हिन्दुत्व नकली