Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मुंबई-गोवा राजमार्ग पर ट्रक और वैन की टक्कर में 9 लोगों की मौत, 1 बच्चा घायल

हमें फॉलो करें मुंबई-गोवा राजमार्ग पर ट्रक और वैन की टक्कर में 9 लोगों की मौत, 1 बच्चा घायल
, गुरुवार, 19 जनवरी 2023 (10:46 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर गुरुवार सुबह ट्रक और वैन की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 1 बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने बताया कि हादसा रायगढ़ के रेपोली गांव में सुबह करीब 4.45 बजे हुआ।
 
ये सभी लोग वैन से रत्नागिरि जिले के गुहागर जा रहे थे। हताहत हुए लोग रिश्तेदार हैं और गुहागर के हेदावी गांव के निवासी थे। ट्रक मुंबई की ओर जा रहा था। अधिकारी ने कहा कि 9 लोगों की हादसे में मौत हो गई। मृतकों में 1 बच्ची, 3 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं।
 
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। हादसे में 1 बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे मानगांव के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। पहले पुलिस ने बताया था कि हादसे में 1 बच्ची घायल हुई है। अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जोशीमठ संकट : नृसिंह मंदिर में बद्रीनाथ का खजाना, क्या है सरकार की चिंता?