Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

lakhisarai road accident: बिहार के लखीसराय में भीषण सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत

Advertiesment
हमें फॉलो करें 9 people died in a horrific road accident in Lakhisarai

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 21 फ़रवरी 2024 (09:29 IST)
lakhisarai road accident: बिहार के लखीसराय में भीषण सड़क हादसे (road accidents) में 8 लोगों की मौत हो गई है और दुर्घटना में 6 से अधिक लोग बुरी तरफ से जख्मी हैं। यह घटना रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के बिहरौरा गांव की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी जिससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसा लखीसराय-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर बिहरौरा गांव के समीप हुआ है।
 
घटना के वक्त ऑटो में कुल 15 लोग सवार थे जिनमें से 8 लोगों की मौत हो चुकी है और बाकी घायलों की भी स्थिति चिंताजनक है। घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा। 
 
पुलिस मृतकों के मोबाइल के आधार पर परिजनों को सूचना देकर पता लगाने में जुटी है। इस बीच कुछ घायलों की पहचान हो पाई है। घटनास्थल पर पुलिस और लोगों की भीड़ जमा है। 
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर में घर में भीषण आगजनी से एक महिला की मौत, बेटा बुरी तरह झुलसा