Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कोलकाता में फ्लाईओवर पर 2 वाहनों की टक्कर में 9 लोग घायल

Advertiesment
हमें फॉलो करें कोलकाता में फ्लाईओवर पर 2 वाहनों की टक्कर में 9 लोग घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 2 सितम्बर 2024 (14:55 IST)
कोलकाता। कोलकाता के ए.जे.सी. बोस फ्लाईओवर (A.J.C. Bose flyover) पर सोमवार को 2 वाहनों की टक्कर में 9 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना उस समय हुई, जब एक निजी वाहन प्रवेश निषेध क्षेत्र से ए.जे.सी. बोस फ्लाईओवर में प्रवेश कर गया और आईटी पेशेवरों को ले जा रहे एक अन्य वाहन से उसकी टक्कर हो गई।

 
उन्होंने बताया कि दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और घायलों का एसएसकेएम अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ए.जे.सी. बोस फ्लाईओवर पर प्रवेश निषेध क्षेत्र से घुसने वाले निजी वाहन का चालक नशे में तो नहीं था?(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जम्मू में सैन्य शिविर पर संदिग्ध आतंकवादी हमला, सैन्य जवान गंभीर रूप से घायल