Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दोस्त के साथ स्कूल से लौट रही किशोरी से 9 लोगों ने किया दुष्कर्म

Advertiesment
हमें फॉलो करें दोस्त के साथ स्कूल से लौट रही किशोरी से 9 लोगों ने किया दुष्कर्म
, बुधवार, 3 फ़रवरी 2021 (22:23 IST)
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दो नाबालिग समेत 9 लोगों ने एक किशोरी से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
 
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने दो नाबालिग समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
 
अधिकारी ने बताया कि यह घटना पथालगांव पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम में हुई। लड़की उस समय अपने एक दोस्त के साथ स्कूल से घर लौट रही थी। पीड़ित की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार 9 लोगों ने छिंदबाहरी जंगल में इन्हें पकड़ लिया और मारपीट की।
 
इसके बाद आरोपियों ने लड़की के दोस्त को वहां से जबरन भेज दिया और उसे एक सुनसान स्थान पर ले गए और कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि 9 आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गृहमंत्री अमित शाह ने दिया रिहाना और ग्रेटा थनबर्ग को जवाब