Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जज्‍बे को सलाम, 93 वर्षीय बुजुर्ग ने हासिल की 'मास्‍टर डिग्री'

Advertiesment
Master Degree
अगर व्‍यक्ति में आत्‍मविश्‍वास हो तो उसके लिए कोई भी काम आसान हो जाता है। उम्र भी उसमें बाधा नहीं बन पाती है और जब बात पढ़ाई की हो तो उसमें उम्र वैसे भी कोई बाधा नहीं होती है। इस कथन को कोयंबटूर के एक 93 वर्षीय बुजुर्ग ने 'मास्‍टर डिग्री' हासिल कर साबित दिखाया है।

दिल्ली के मानिक शाह ऑडिटोरियम में सोमवार को दिल्ली, नोएडा रिजनल सेंटर के छात्रों को डिग्री देकर सम्मानित किया गया। इसी दौरान कोयंबटूर के 93 वर्षीय ईश्वर अय्यर शिवसुब्रह्मण्यम (सीएल सुब्रह्मण्यम) को मास्टर डिग्री प्रदान की गई।

ईश्वर अय्यर ने नोएडा के पीजी डिग्री कॉलेज के रिजनल सेंटर से पढ़ाई की है। वे सोमवार को अपनी 2 बेटियों व बेटे समेत दोस्तों के साथ कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे थे। पढ़ाई के प्रति उनके इस जज्बे को मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने सलाम किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या शराब के सेवन से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है...जानिए सच...