Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सहकर्मी से बलात्कार के आरोप में पुलिसकर्मी पर मामला दर्ज

Advertiesment
हमें फॉलो करें Coworker rape
, शनिवार, 17 अप्रैल 2021 (16:14 IST)
मुंबई। दक्षिण मुंबई के डोंगरी इलाके में अपनी सहकर्मी को शादी का झांसा देकर उससे बलात्कार करने के आरोप में एक सहायक पुलिस निरीक्षक (एपीआई) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी।

 
एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण मुंबई के एक थाने में पदस्थापित महिला अधिकारी ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और ठगी की शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद मामला प्रकाश में आया। अधिकारी ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उससे शादी का वादा किया था और फिर उससे बलात्कार किया।
 
उन्होंने कहा कि भादंसं की धारा 376 (बलात्कार) और 420 (ठगी) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्राजील में ‘ऑउट ऑफ कंट्रोल’ कोरोना, लेकिन मरीजों को पलंग से क्‍यों ‘बांध’ रहे डॉक्‍टर?