Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

महाराष्ट्र में हर 8 घंटे में एक किसान करता है आत्महत्या, नाना पटोले का दावा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Nana Patole, Maharashtra
, मंगलवार, 1 नवंबर 2022 (00:34 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने सोमवार को कहा कि राज्य की एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए क्योंकि वह भारी बारिश से प्रभावित किसानों के दर्द के प्रति भावशून्य हो गई है। उन्होंने दावा किया कि इन संकटों के कारण राज्य में हर 8 घंटे में कम से कम एक किसान अपनी जान दे रहा है।
 
राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि भारी बारिश के कारण कपास, सोयाबीन, अरहर, मक्का जैसी फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है, जिससे किसानों को गहरा नुकसान हुआ है।
 
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को बर्खास्त किया जाना चाहिए क्योंकि यह किसानों के संकट के प्रति उदासीन है, जो गंभीर वित्तीय समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में औसतन हर आठ घंटे में एक किसान अपना जीवन समाप्त कर रहा है। राज्य सरकार ने अब भी अत्यधिक बारिश घोषित नहीं किया है। इसके अलावा, युवा इस बात से नाराज हैं कि बड़ी परियोजनाएं राज्य को छोड़कर जा रही हैं। (भाषा)
Edited By: Vrijendra Singh Jhala

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दिल्ली हवाई अड्डे पर विदेशी नागरिक से 70 करोड़ की हेरोइन जब्त