Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुंबई के अंधेरी इलाके में फिल्म के सेट पर लगी आग

Advertiesment
हमें फॉलो करें मुंबई के अंधेरी इलाके में फिल्म के सेट पर लगी आग
, शुक्रवार, 29 जुलाई 2022 (22:31 IST)
मुंबई। मुंबई के उपनगर अंधेरी (पश्चिम) में शुक्रवार दोपहर बाद एक फिल्म के सेट पर आग लग गई।इस घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल दमकल की कम से कम 8 गाड़ियों से आग बुझाने का अभियान चल रहा है।आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) की एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बीएमसी की अधिकारी के मुताबिक इस घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है और फिलहाल आग को बुझाने का अभियान चल रहा है।
 
उन्होंने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बगल में चित्रकूट ग्राउंड में बने फिल्म के एक सेट पर अचानक आग लग गई। घटनास्थल से काले धुएं का घना गुबार उठते हुए देखा गया।
 
अग्निशमन सेवा विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक आग बुझाने के लिए घटनास्थल पर दमकल की कम से कम आठ गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
 
अधिकारी के मुताबिक आग एक अस्थाई पंडाल तक ही सीमित थी जहां लकड़ी का कुछ सामान और अन्य चीजें रखीं हुईं थीं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।(भाषा)
File photo

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भाजयुमो कार्यकर्ता की हत्‍या पर कर्नाटक के मंत्री बोले- मुठभेड़ में मार गिराने का वक्त आ गया है...