Publish Date: Sun, 19 Jun 2022 (10:47 IST)
Updated Date: Sun, 19 Jun 2022 (10:51 IST)
मुंबई। उत्तरी मुंबई की एक रिहायशी इमारत में शनिवार रात आग लग गई। घटनास्थल से 11 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।
अधिकारी के मुताबिक, दमकल नियंत्रण कक्ष को रात करीब 12.25 बजे फोन पर बोरीवली उपनगर स्थित धीरज सवेरा इमारत में आग लगने की सूचना मिली।
नियंत्रण कक्ष के अधिकारी ने बताया कि आग इमारत की 14वीं मंजिल पर स्थित दो फ्लैट में लगी थी और घबराए लोगों ने बचने के लिए 15वीं मंजिल पर जाकर शरण ली थी। दमकल की सात गाड़ियां, आठ जंबो टैंकर, एम्बुलेंस और अन्य सहायता मौके पर भेजी गई है।
सुबह करीब साढ़े छह बजे आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया। आग लगने की वजह फिलहाल पता नहीं चल पाई है।
webdunia
Publish Date: Sun, 19 Jun 2022 (10:47 IST)
Updated Date: Sun, 19 Jun 2022 (10:51 IST)