Publish Date: Mon, 02 Jun 2025 (13:14 IST)
Updated Date: Mon, 02 Jun 2025 (13:19 IST)
A Sadhvi was raped in Ghaziabads: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक बहुत ही घृणित वारदात सामने आई है, जहां एक आश्रम में एक साध्वी के साथ बलात्कार हुआ है। सबसे शर्मनाक बात तो यह है कि इस मामले में दो अन्य कथित साध्वियों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर आरोप है इन्होंने साध्वी के साथ दुष्कर्म में मदद की और उसे धमकाया भी।
गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक उसने गुरुकुल शांतिधाम आश्रम में एक साध्वी से कथित दुष्कर्म के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। ये दोनों महिलाएं भी खुद को साध्वी बताती हैं। इन पर आरोप है कि इन्होंने बलात्कार करवाने में मदद की साथ ही पीड़िता को धमकी भी दी। दोनों आरोपी महिलाएं गाजियाबाद के गुरुकुल शांतिधाम आश्रम में साध्वी हैं।
भाई से करवाया रेप : कौशांबी के थाना प्रभारी अजय कुमार शर्मा ने बताया के मुताबिक दोनों महिलाओं की पहचान दिव्या योग माया सरस्वती (62), जो असम की रहने वाली हैं और उनकी सहयोगी राधिका उर्फ शबनम (35), जो गाजियाबाद के कौशांबी की रहने वाली हैं, के रूप में हुई है। शर्मा के मुताबिक मुख्य आरोपी का नाम गोकुल है, जो कि दिव्या का भाई है। पुलिस अभी तक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। पुलिस के मुताबिक हो सकता है गोकुल असम भाग गया हो।
पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत : पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने 8 मई को कौशांबी पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। एसएचओ ने बताया कि पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि तीनों ने उसकी कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया और फिर गोकुल ने आश्रम में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक दुष्कर्म की घटना के बाद आरोपियों ने उसे ब्लैकमेल किया और धमकी दी कि अगर उसने किसी को इसके बारे में बताया तो उसे जान से मार देंगे। (एजेंसी/वेबदुनिया)
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें