Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

AAP के महेश खींची बने दिल्ली के अगले महापौर, BJP के किशन लाल को 3 वोटों से हराया

Advertiesment
हमें फॉलो करें AAP के महेश खींची बने दिल्ली के अगले महापौर, BJP के किशन लाल को 3 वोटों से हराया

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

नई दिल्ली , गुरुवार, 14 नवंबर 2024 (19:46 IST)
AAP Councillor Mahesh Khinchi Wins Delhi Mayor Election : आम आदमी पार्टी (AAP) के महेश खींची को गुरुवार को दिल्ली का अगला महापौर चुन लिया गया। राष्ट्रीय राजधानी में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले मिली यह जीत सत्तारूढ़ पार्टी का मनोबल बढ़ाने वाली है।
 
अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी की ओर से मैदान में उतरे दलित उम्मीदवार खींची ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के किशन लाल को मात्र तीन मतों के मामूली अंतर से हराया। खींची को 133 मत मिले, जबकि लाल को 130 वोट मिले। दो मत अवैध घोषित किए गए।
कांग्रेस के 8 पार्षदों ने मतदान प्रक्रिया में भाग नहीं लिया। उपमहापौर के चुनाव के लिए डाले गए मतों की गिनती जारी है। आप और भाजपा के बीच लंबे समय तक चले वाकयुद्ध के कारण अप्रैल से स्थगित हुए चुनावों में कांग्रेस ने मतदान प्रक्रिया का बहिष्कार किया। कांग्रेस ने महापौर के लिए वर्तमान में प्रस्तावित संक्षिप्त कार्यकाल के स्थान पर पूर्ण कार्यकाल की मांग की थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Bahraich Violence का मुख्‍य आरोपी गिरफ्तार, भाग गया था नेपाल, दुर्गा शोभायात्रा में हुई थी हिंसा