Publish Date: Thu, 31 Oct 2024 (15:11 IST)
Updated Date: Thu, 31 Oct 2024 (15:14 IST)
Former BJP MLA Brahm Singh Tanwar joins AAP : भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली इकाई के वरिष्ठ नेता और तीन बार के विधायक ब्रह्म सिंह तंवर गुरुवारको आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। तंवर और उनके सहयोगियों ने यहां आप मुख्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
केजरीवाल ने कहा, तंवर दिल्ली के एक बड़े नेता हैं जो छतरपुर और महरौली विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे। वह आप परिवार को मजबूत करेंगे। ब्रह्म सिंह तंवर ने आम आदमी पार्टी की दामन उस वक्त थामा है जब चार महीने पहले ही दक्षिणी दिल्ली के छतरपुर से आप के विधायक करतार सिंह तंवर भाजपा में शामिल गए थे।
दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए अगले साल फरवरी में चुनाव होने हैं। ब्रह्म सिंह तंवर ने कहा कि वह केजरीवाल की कार्यशैली और जनसेवा के उत्साह से प्रभावित हैं। उनका कहना था कि वह पूरे समर्पण के साथ आप के लिए काम करेंगे। भाषा
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Publish Date: Thu, 31 Oct 2024 (15:11 IST)
Updated Date: Thu, 31 Oct 2024 (15:14 IST)