Publish Date: Sat, 11 Jan 2025 (07:56 IST)
Updated Date: Sat, 11 Jan 2025 (08:14 IST)
AAP MLA death news : लुधियाना पश्चिम से आप विधायक गुरप्रीत बस्सी गोगी की अपने ही घर में गोली लगने से संदिग्ध मौत हो गई। 12 करीब 12 बजे हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। यह पता नहीं चल सका कि गोली कैसे चली? उनकी हत्या हुई या उन्होंने आत्महत्या की है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा।
डीसीपी जसकरण सिंह तेजा ने बताया कि घटना रात करीब 12 बजे हुई। जब उन्हें डीएमसी अस्पताल लाया गया तो उनकी मौत हो चुकी थी। शव को शवगृह में रखा गया है फिर पोस्टमार्टम कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उन्होंने कहा कि गोगी को एक गोली सर पर लगी थी। मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा। आप विधायक ने अपने रूम में रोज की तरह खाना खाया और दैनिक दिनचर्या अपनाया। अचानक से गोली चली जिसके बाद ये घटना घटी। पोस्टमार्टम शनिवार को कराया जाएगा।
AAP पंजाब अध्यक्ष एवं पंजाब मंत्री अमन अरोड़ा भी AAP विधायक गुरप्रीत गोगी की मौत की खबर सुनकर स्तब्ध रह गए। उन्होंने कहा कि ये बहुत ही दुखद खबर है। गोली बहुत प्यारे और जिंदादिल इंसान थे। आज वह हम सबको छोड़कर चले गए। हम उनके परिवार को संवेदना देने पहुंचे हैं। ये खबर सूनकर मुझे बहुत दुख हुआ है। पुलिस अपनी कार्रवाई कर रही है।
कौन थे गुरप्रीत गोगी : गुरप्रीत गोगी लुधियाना पश्चिम से आम आदमी पार्टी के विधायक थे। 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की थी। गोगी ने वर्ष 2012 में विनायक मिशन विश्वविद्यालय, सेलम, तमिलनाडु से कला में स्नातक की डिग्री ली थी।
edited by : Nrapendra Gupta
About Writer
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।....
और पढ़ें