Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

आप के CM फेस भगवंत मान 1.97 करोड़ की संपत्ति के मालिक

हमें फॉलो करें आप के CM फेस भगवंत मान 1.97 करोड़ की संपत्ति के मालिक
, शनिवार, 29 जनवरी 2022 (23:32 IST)
चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी भगवंत मान ने अपनी 1.97 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्ति की घोषणा की है। इसमें उनकी 27 लाख रुपए मूल्य की दो टोयोटा फॉर्च्यूनर एसयूवी और 1.49 करोड़ रुपए मूल्य की अचल संपत्ति शामिल है।
 
आप के मुख्यमंत्री पद के दावेदार 48 वर्षीय भगवंत मान धूरी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने नामांकन के दौरान अपने हलफनामे में अपनी संपत्ति और देनदारियों का ब्योरा दिया। वह शनिवार को धूरी के निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपनी मां के साथ नामंकन करने पहुंचे थे। पंजाब में 20 फरवरी को चुनाव होना है।
 
मान ने बताया कि वर्ष 2020-21 के दौरान उनकी कुल कमाई 18.34 लाख रही। मान के पास संगरूर में 1.12 करोड़ रुपए मूल्य की खेती योग्य भूमि है, जबकि पटियाला में 37 लाख रुपए मूल्य की व्यावसायिक संपत्ति है। हलफनामे के मुताबिक उनके पास कोई आवासीय संपत्ति नहीं है।
 
मान के पास साढ़े पांच लाख रुपए मूल्य के 95 ग्राम आभूषण, 20 हजार रुपए मूल्य की बंदूक है। मान ने बीकॉम प्रथम वर्ष की परीक्षा वर्ष 1992 में शहीद उधम सिंह सरकारी कॉलेज से पास की।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नवजोत सिद्धू के पास 44 लाख की घड़ियां, कुल संपत्ति 44.63 करोड़